फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   6564 people got vaccine to prevent corona

आपाधापी के बीच 6564 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
6564 people got vaccine to prevent corona
अमरोहा में टीकाकरण को लेकर बूथ पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के चलते लोगों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढ़ गई है। जिसकी वजह से मंगलवार को बूथों पर भारी भीड़ दिखाई दी। लोग टीका लगवाने के लिए आपाधापी करते दिखे। कुछ 25 बूथों पर 6564 लोगों ने टीका लगवाया है।
विज्ञापन

कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण कराने को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। इसके चलते टीकाकरण केंद्रों पर लंबी लाइन लग रही है। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे से 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग वालों को कोरोना वैक्सीन टीका लगाए जाने का कार्य तो शुरू कर दिया गया था। लेकिन जरूरी व्यवस्थाएं चाक चौबंद न होने से टीका लगवाने आ रहे लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। प्रतिदिन टीका लगवाने के लिए बूथों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर लाइन में लग रहे हैं। इस दौरान अधिकारी सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन तक नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को मोहल्ला कोट के मैटरनिटी विंग अस्पताल में आपाधापी का माहौल दिखा। ये ही हालात मुन्नी देवी अस्पताल के थे। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवा सादात, मुन्नी देवी हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा और जिला अस्पताल सहित 25 बूथों पर टीकाकरण कराया गया है। इसमें 5000 हजार का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन लक्ष्य से अधिक 6564लोगों ने टीका लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed