{"_id":"67803393c4a070803e088fbf","slug":"60-connections-cut-for-not-paying-outstanding-electricity-bills-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-132241-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर 60 कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर 60 कनेक्शन काटे
Fri, 10 Jan 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 10 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर 60 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। वहीं, बड़े बकाएदारों के मीटर भी उतार लिए गए। विभागीय अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जल्द बकाया बिल जमा नहीं करने पर स्थायी विच्छेदन की कार्रवाई की जाएगी।
उपखंड अधिकारी राजन सिंह ने बताया कि आजमपुर बिजलीघर से जुड़े शेरपुर व जैथल गांव में बिजली बिलों की बकाया की वसूली का अभियान चलाया गया। अधिशासी अभियंता नीरज कुमार की देखरेख में चलाए गए अभियान में बकाएदारों द्वारा बिल का भुगतान नहीं करने पर उनके कनेक्शन काटे गए। एसडीओ ने बताया कि करीब 60 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। इन पर करीब आठ लाख रुपये की धनराशि बकाया थी।
कुछ बकाएदारों द्वारा बिल का आंशिक भुगतान किया गया। एसडीओ ने बताया कि बकाया धनराशि जमा नहीं करने पर स्थाई विच्छेदन कर दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाने की अपील भी की। इस अवसर पर अवर अभियंता जितेंद्र कुमार, जेई भूपेंद्र मौर्य, जीत सिंह आदि मौजूद थे।