फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   6 je have govt recipt book

छह जेई, चार बाबू भी दबाकर बैठे रसीद बुकें

Fri, 10 Feb 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 10 Feb 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
6 je have govt recipt book
बिजली का बिल
चेताने के बाद भी बिजली विभाग की रसीद बुक जमा नहीं करने पर छह अवर अभियंता व तीन कार्यालय सहायक फंस गए हैं। एक्सईएन की संस्तुति रिपोर्ट मिलने पर अधीक्षण अभियंता ने सभी का जवाब तलब किया है। तीन दिन के भीतर जवाब दाखिल नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई को चेताया है। एक बिजली ठेकेदार व एक टीजी-टू कर्मी से भी मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से कर्मचारियों में खलबली मची है। 
विज्ञापन


बिजली विभाग की अमरोहा डिवीजन में तैनात कार्यालय सहायक विवेक सिंह चाहल द्वारा वर्ष 2013 की चार बिल रसीद बुकें जमा नहीं की गई हैं। मामले में एक्सईएन ने उसको कई नोटिस जारी किए थे। गबन की आशंका दर्शाते हुए एक्सईएन ने जांच रिपोर्ट एसई को भेज दी थी। जिस पर एसई ने संबंधित बाबू को सस्पेंड कर दिया था। इस मसले के सुर्खियों में आते ही विभाग में हड़कंप मच गया था। एक्सईएन दीपक अग्रवाल ने सभी जेई व बाबुओं से पुरानी बिल रसीदें जमा करने को कहा था, किन्तु उनके द्वारा एक्सईएन की बात पर ध्यान नहीं दिया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद अधिशासी अभियंता ने मामले की रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता के पास भेज दी थी। रसीद बुकों को एसई ने बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने जेई राजवीर सिंह कटारिया, एमपी कश्यप, अरुण कुमार, सूर्यकांत शर्मा, अमर सिंह, गुरुदेव के अलावा कार्यालय सहायक विवेक सिंह चाहल, ब्रिजेश कुमार, राजीव कुमार विश्नोई व टीजी-टू कर्मी कावेंद्र सिंह व मै.बीएम कांट्रेक्टर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। तीन दिनों के भीतर कार्यालय में जवाब देने को कहा है। रसीद बुक जमा नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह जेई, तीन बाबू व एक टीजी-टू कर्मी तथा ठेकेदार को नोटिस भिजवाया गया है। उनसे बिल रसीद पुस्तिकाओं को जमा करने के लिए कहा  गया है। अभी तक कई रसीद बुकें उन्होंने जमा नहीं की हैं। यदि रसीद बुक जमा नहीं करते हैं तो उन पर कार्रवाई होगी। एसबी पाल, एसई विद्युत विभाग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed