फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   57.8 percent polling took place in the district amid minor scuffle

Amroha News: मामूली कहासुनी के बीच जिले में 57.8 फीसदी हुआ मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
57.8 percent polling took place in the district amid minor scuffle
बूथों पर मामूली कहासुनी के बीच बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक का मतदान सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। मतदान संपन्न होने के बाद मत पेटियों को सोल कर कड़ी सुरक्षा में बरेली भेजा गया। जिले में ओवरआल 57.6 फीसदी वोटिंग हुई। जो पिछले बार से अधिक है। वर्ष 2017 के चुनाव में 41.77 फीसदी वोटिंग हुई थी। जनपद के 22797 मतदाताओं में से कुल 13012 वोटरों ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि तमाम जागरूकता अभियान के बाद जिले के 9784 वोटर मतदान नहीं कर सके। मतदान के दौरान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त रहे। भारी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा में मुस्तैद रहा। डीआईजी शलभ माथुर, डीएम बीके त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह, एसपी आदित्य लांग्हे, एएसपी राजीव सिंह ने शहर और देहात क्षेत्र में बने मतदान केंद्रों की सुरक्षा परखी।
विज्ञापन

स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए सोमवार को मतदान सुबह आठ बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक वोट डाले गए। मतदान के लिए जिले में 26 बूथ बनाए गए थे। जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्वर ने बूथों पर नजर रखी। वहीं डीएम और एसपी ने बूथों का दौरा किया। मतदान की प्रत्येक हलचल कैमरे में कैद हुई है। वहीं मतदान से आयोग को अपडेट कराया गया। मतदान में कई उतार चढ़ाव भी नजर आए, सुबह के समय बारिश के कारण बूथों पर सन्नाटा रहा और दोपहर बाद वोटरों में उत्साह देखा गया। इस दौरान हसनपुर और अमरोहा ब्लाक में बने बूथों पर मामूली कहासूनी भी हुई। हसनपुर में सपा के एजेंटों ने भाजपा पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया। जबकि अमरोहा में भाजपाईयों पर बिना वोटर आईडी के वोट डालने का आरोप लगा। शाम चार बजे जिलेभर में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन नेराहत की सांस ली। मतदान संपन्न होने के बाद मत पेटियों को सील कर कड़ी सुरक्षा में बरेली भेजा गया है। डीएम बीके त्रिपाठी ने बताया कि अमरोहा में 22797 मतदाताओं में से कुल 13013 ने वोट डाला है।
विज्ञापन

शुरू के 2 घंटे धीमी रही मतदान की रफ्तार
अमरोहा। स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान शुरू के दो घंटे मतदान की रफ्तार धीमी रही। प्रशासन के आंकड़ों की बात करें तो 8:00 बजे मतदान शुरू हुआ। जबकि 10 तक केवल 2. 37 फीसदी ही मतदान हो सका। हालांकि इसके बाद मतदान की रफ्तार तेज हो गई। दोपहर 12 बजे तक 13. 86 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद 2 बजे तक 30.66 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद 4 बजे तक 57. 8 फ़ीसदी मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोट डालने में महिलाओं से आगे रहे पुरुष
अमरोहा। स्नातक एमएलसी चुनाव में कुल 22797 मतदाता थे। जिसमें 13013 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 8945 पुरुष और 4068 महिला मतदाताओं ने वोट डाले। प्रशासन के आकड़ों के मुताबिक महिलाओं का मतदान प्रतिशत 48.74 फ़ीसदी रहा है। जबकि पुरुषों का मतदान प्रतिशत 61. 90 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed