फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   56 cases have been settled so far in the National Mediation Campaign

Amroha News: राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान में अब तक 56 वाद निस्तारित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
56 cases have been settled so far in the National Mediation Campaign
अमरोहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चल रहे राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान में अब तक 56 वादों का निस्तारण किया गया। प्राधिकरण की सचिव ज्योति ने बताया कि अभियान का उद्देश्य न्यायालय में लंबित प्रकरणों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से करा सकते हैं। इस अभियान के अन्तर्गत वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावें, घरेलू हिंसा, चैक वांउस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा विवाद, शमनीय आपराधिक, ऋण वसूली, संपत्ति के बटवारे से संबंधित वाद समझौते के आधार पर निस्तारित कराए जा सकते हैं। यह अभियान एक जुलाई से 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। इनमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय का वाद नसीम अहमद बनाम इनामुल हक आदि, परिवार न्यायालय का वाद सीमा वर्मा बनाम सागर सैनी, अमित बनाम भूरी, एसीजेएम प्रथम न्यायालय का वाद नेमपाल सिंह बनाम मो. साहिल, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय का सादाब अहमद बनाम नौसाद, सीजे जे.डी., एफटीसी द्वितीय का वाद अर्शी बनाम अजीम, स्पेशल एससी/एसटी न्यायालय का वाद शैली सिंह बनाम श्यामवीर आदि वादों को मध्यस्थता अभियान के तहत आपसी समझौते के आधार पर निस्तारित किया गया है। इसके साथ ही मध्यस्थता अभियान में पक्षकार वीडियो कांफ्रेंस के जरिए भी उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed