फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   55 year old property dealer dies of heart attack

Amroha News: 55 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर की हार्ट अटैक से मौत

Sat, 16 Dec 2023 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 16 Dec 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
55 year old property dealer dies of heart attack
अमरोहा। बाथरूम में नहाने गए 55 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर जहीरुद्दीन अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बाथरूम का गेट तोड़कर परिजनों ने उन्हें अचेत अवस्था में बाहर निकाला। डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। उधर, बीते एक सप्ताह के भीतर शहर में चार लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। जहीरुद्दीन
विज्ञापन

मृतक जहीरुद्दीन अंसारी नगर के मोहल्ला मच्छरट्टा के रहने वाले दिवंगत नवाब अली के बेटे थे। जहीरुद्दीन अंसारी जमीन की खरीद-फरोख्त करके परिवार का पालन पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी रिहाना परवीन के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके एक बेटे मोहम्मद बिसाल अंसारी अधिवक्ता हैं। जबकि छोटे भाई नूर फैजी पूर्व सभासद हैं। पूर्व सभासद नूर फैजी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह नौ बजे जहीरुद्दीन अंसारी बाथरूम में नहाने के लिए गए थे। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकले। उनके बेटे मोहम्मद बिसाल अंसारी ने आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई आहट नहीं हुई। मोहम्मद बिसाल अंसारी ने परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। लोगों ने बाथरूम का गेट तोड़कर देखा तो जहीरुद्दीन अंसारी अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। इसके बाद परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।
विज्ञापन


शहर में पिछले एक सप्ताह में तीन युवकों समेत चार की की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। मोहल्ला लकड़ा निवासी युवा व्यापारी नवेद असगर (35) बीते शुक्रवार की शाम को छत पर नमाज पढ़ते समय हार्ट अटैक आया था। चिकित्सक के ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, मोहल्ला चकली निवासी ईंट भट्ठा कारोबारी बाकर अली खां 38 वर्ष की शनिवार की रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्हें हार्ट अटैक उस वक्त पड़ा जब वह दोस्तों के पास से वापस लौट रहे थे। शहर के मोहल्ला अहमदनगर निवासी 35 वर्षीय अरशद खान की रविवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ गोवा गए हुए थे। वहां उन्हें हार्ट अटैक आया। वहीं, मोहल्ला मोहल्ला मच्छरट्टा में प्रोपर्टी डीलर जहीरुद्दीन अंसारी की मौत का कारण भी हार्ट अटैक बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed