फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   घने कोहरे में हाईवे पर खाई में पलटी बस, दर्जन भर चोटिल

घने कोहरे में हाईवे पर खाई में पलटी बस, दर्जन भर चोटिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
घने कोहरे में हाईवे पर खाई में पलटी बस, दर्जन  भर चोटिल
गजरौला। हाईवे पर ब्रजघाट पुल के पास घने कोहरे में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर 20 फुट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में दर्जन भर यात्री चोटिल हो गए, मौके पर चीख पुकार मच गई। करीब आधा घंटे तक मौके पर अफरा तफरी का माहौल रहा। यात्री स्वयं बस के शीशे फोड़कर बाहर निकले। तीन घायल यात्रियों को उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद बस में सवार यात्री गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

कौशांबी डिपो की रोडवेज बस सोमवार के तड़के करीब चार बजे बरेली से दिल्ली जा रही थी। बस को जिला रामपुर निवासी चालक सूरज चला रहे थे। ब्रजघाट पुल के पास हाईवे का डिवाइडर बना हुआ नहीं है, वहां से पुल के लिए हाईवे वनवे बना हुआ है। डिवाइडर समाप्त होते ही बस हाईवे के दूसरे छोर पर खाई में नीचे की ओर उतर गई। करीब 20 फुट गहरी खाई में उतरे ही बस पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार यात्रियों ने आगे का शीशा फोड़ा उसके बाद किसी तरह से बाहर निकले। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। हादसे में जिला पीलीभीत थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव विकारीपुर निवासी कमरूनिशां (55), गांव निवासी जफर हुसैन, बरेली के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी रचित अग्रवाल (26) घायल हो गए। घायलों सहित करीब एक दर्जन यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए। तीनों घायलों को उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। यात्रियों को अन्य बसों से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन


धीमी गति होने से बड़ा हादसा बचा
गजरौला। बस में सवार यात्री पीलीभीत निवासी फईम अहमद ने बताया कि बस की गति धीमी थी। हादसे से करीब दो किलोमीटर पहले बच्चे को शौच कराने के लिए बस को रोका गया था। घने कोहरे में आगे का कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। बस के खाई में उतरते ही चालक ने ब्रेक लगाकर बस रोक दी। बस तिरछी होने के कारण पलट गई। गनीमत रही कि बस तेज गति में नहीं थी। वरना हादसा गंभीर हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल महिला पति के कैंसर के उपचार को जा रही थी दिल्ली
गजरौला। रोडवेज बस में सवार घायल महिला कमरूनिशा के पति जफर हुसैन को कैंसर है। दिल्ली के सरकारी अस्पताल में पति का इलाज चल रहा था। सोमवार को कमरूनिशा अपने दामाद फईम अहमद के साथ पति का उपचार कराने के लिए दिल्ली जा रही थी। स्वयं बीच रास्ते में हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed