फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   40 house caught fire

कच्चे-पक्के 40 आशियाने जलकर राख 

Sun, 17 Apr 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 17 Apr 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
40 house caught fire
मंडी धनौरा के रमपुरा खादर गांव में आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड - फोटो : amar ujala
मंडी धनौरा ब्लॉक के गांव रमपुरा खादर में शनिवार दोपहर मामूली चिंगारी पूरे गांव की तबाही का कारण बन गई। चिंगारी से लगी आग ने पूरे गांव को खाक कर दिया। कच्चे-पक्के 40 घर जलकर राख हो गए। आग बुझाने के प्रयास में एक महिला व एक बुजुर्ग समेत दस लोग मामूली रूप से झुलस गए जबकि कुछ महिलाएं दहशत में आ गईं। सभी को सरकारी अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन



तहसील के खादर क्षेत्र में स्थित रमपुरा खादर में शनिवार की देपहर करीब 12 बजे महेश के घर में चिंगारी से आग लग गई। ज्यादातर कच्चे मकान होने के कारण तेज हवाओं की वजह से देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आग पूरे गांव में फैल गई।
विज्ञापन


गांव के ही शीशराम, धर्म सिंह, खुशीराम, महावीर सिंह, संतराम सैनी, बलवीर सिंह, सतपाल, महेश आदि के कच्चे मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग बुझाने के प्रयास में बुजुर्ग राम स्वरूप पुत्र बंसी व जावित्री पत्नी गिरधारी मामूली रूप से झुलस गए। जबकि 12-13 महिलाएं दहशत में आ गईं। गांव में 40 घर हैं सभी को आग ने चपेट में ले लिया। आग से करीब पचास लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed