{"_id":"67e9b073158f6816c8075279","slug":"383-lakhs-looted-by-taking-contract-of-doing-wood-work-in-house-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-137050-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घर में लकड़ी का काम करने का ठेका लेकर 3.83 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घर में लकड़ी का काम करने का ठेका लेकर 3.83 लाख हड़पे
Mon, 31 Mar 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। घर में लकड़ी और शीशे का काम करने का झांसा देकर ठेकेदारों ने अपना दल एस के क्षेत्रीय मंडल महासचिव से 3.83 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने शिकायत की तो आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। मामले में कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हसनपुर के गांव लुहारी भूड़ निवासी सतवीर सिंह चौहान उत्तर प्रदेश अपना दल एस के क्षेत्रीय मंडल महासचिव हैं। वर्तमान में वह पत्नी व बच्चों के साथ आवास विकास प्रथम में रहते हैं। यहां उन्होंने नया मकान बनवाया है। मकान में शीशे व लकड़ी का काम कराना था। इसके लिए उन्होंने अमरोहा के मोहल्ला पनवाड़ी जामा मस्जिद के पास रहने वाले महाराज, नौगांवा सादात क्षेत्र के गजस्थल गांव निवासी विभिन्न उर्फ सचिन, हसनपुर के गंगाचोली गांव निवासी गुड्डू से छह लाख रुपये में काम तय हुआ था।
लोगों ने समान खरीदने के नाम पर 3.83 लाख रुपये गूगल पे के माध्यम से खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद काम भी पूरा नहीं किया। अपना दल एस के क्षेत्रीय मंडल महासचिव सतवीर सिंह ने कुछ लोगों से इसकी शिकायत की तो आरोपी रंजिश रखने लगे। आरोप है कि 16 मार्च की रात सात बजे सतवीर सिंह घर में बैठे थे, तभी सभी लोग घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। जान से मारने की धमकी दी। लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी भाग गए। मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट में याचिका दायर की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मोहम्मद उसेद, महराज, विपिन उर्फ सचिन और गुड्डू के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।