फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   38 children selected for admission in Atal Residential School

Amroha News: 38 बच्चों का अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
38 children selected for admission in Atal Residential School
अमरोहा। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए मंडल स्तर पर बनाए अटल आवासीय विद्यालय में हुई प्रवेश परीक्षा में जिले 38 बच्चों का चयन हुआ है। इन बच्चाें को कक्षा छह और नौ में प्रवेश मिलेगा। विगत 14 मार्च को आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा में 91 बच्चे शामिल हुए थे। यह प्रवेश परीक्षा 14 मार्च को आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

शासन द्वारा श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए मंडल स्तर पर अटल आवासीय विद्यालय खोले गए हैं। जिसमें कक्षा छह एवं नौ में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ था। विद्यालय में मंडल भर के श्रमिकों के बच्चों काे प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में सफल बच्चों को आवासीय विद्यालय में निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। प्रवेश परीक्षा के बाद घोषित हुए परिणाम में अमरोहा के 38 बच्चों का कक्षा छह एवं नौ में प्रवेश के लिए चयन किया गया है। कक्षा छह में 14 बालक एवं 13 बालिकाएं तथा कक्षा नौ में पांच बालक एवं छह बालिकाओं का चयन किया गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी डॉ. सूरजपाल सिंह ने बताया कि शीघ्र ही चयनित बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed