{"_id":"64af0c42df4fd3f84402bd40","slug":"365-lakhs-looted-on-the-pretext-of-getting-a-job-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-943-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3. 65 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3. 65 लाख हड़पे
Thu, 13 Jul 2023 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
डिडौली। किसान के बेटों की नौकरी लगवाने का झांसा देकर मुरादाबाद व संभल के दो लोगों ने 3.65 लाख रुपये हड़प लिए। बाद में न नौकरी लगवाई और न रुपये वापस किए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मूंढाइम्मा में शमीम अहमद का परिवार रहता है। दूर की रिश्तेदारी होने के कारण उनकी मुलाकात मुरादाबाद जनपद के मैनाठेर क्षेत्र के हिमासपुर निवासी रहमान और संभल जनपद के असमोली थानाक्षेत्र के मंसूरपुर निवासी औरंगजेब से हुई। घर पर आना जाना शुरू हो गया। तभी दोनों ने शमीम अहमद के बेटों की नौकरी लगाने का झांसा दिया। बेरोजगार बेटों की नौकरी लगने की बात पर शमीम अहमद राजी हो गए। पांच लाख रुपये में नौकरी लगवाने की बात तय हुई। जिसमें 3 लाख 65 हजार रुपये शमीम अहमद ने आरोपियों को दे दिए लेकिन बाद में न तो बच्चों की नौकरी लगी और न उन्हें वापस पैसे मिले। शमीम अहमद ने जब अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में रहमान और औरंगजेब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।