{"_id":"677eef95c4bb8b21be0826ea","slug":"35-roads-will-be-repaired-with-rs-370-crore-travelling-will-become-easier-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-132186-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 3.70 करोड़ से दुरुस्त होंगी 35 सड़कें, आसान होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 3.70 करोड़ से दुरुस्त होंगी 35 सड़कें, आसान होगा सफर
विज्ञापन
अमरोहा। जिलेभर में काफी समय से बदहाल पड़ी ग्रामीण क्षेत्र की 35 सड़कों का जल्द कायाकल्प होगा। पीडब्ल्यूडी की ओर से नवीनीकरण व विशेष मरम्मत योजना के तहत 3.70 करोड़ रुपये से इन सड़कों पर कार्य शुरू किया जाएगा। यह सभी सड़कें मुख्य मार्गों को जोड़ने वाली हैं। सड़क निर्माण के बाद लोगों का सफर आसान हो जाएगा। सभी सड़कों के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं।
ग्रामीण क्षेत्र में मुख्य मार्गों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत काफी खराब है। जिसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। मौजूदा समय में गन्ने से भरी बुग्गियां और ट्रॉलियों को ले जाने में परेशानी बनी रहती है। पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी की ओर से खस्ताहाल 35 सड़कों को चिह्नित करते हुए नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
शासन की ओर प्रस्ताव पास करते हुए बजट भी जारी कर दिया गया। पीडब्ल्यूडी के एई एसके जैन ने बताया कि 35 सड़कों के नवीनीकरण के लिए 3.70 करोड़ रुयये का बजट जारी हो गया है। अधिकांश सड़कें मुख्य मार्गों को जोड़ने वाली हैं। सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। दो से तीन माह में सड़कों के नवीनीकरण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- --
जर्जर सड़कों के कारण हुए कई हादसे
नौगांवा, कैलसा, रजबपुर व मंडी धनौरा के ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें काफी बदहाल हो चुकी हैं। कहीं सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है तो कहीं पर गड्ढे बन चुके हैं। गन्ना लदे वाहन भी इन मार्गों से गुजरते हैं तो दोपहिया व अन्य वाहन चालकों के सामने परेशानी खड़ी हो जाती है। जर्जर सड़कों के कारण हुए हादसों में कई लोग घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीण लगातार इन मार्गों को दुरुस्त कराने की मांग कर रहे थे।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद