फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   32 year old youth dies due to fever

Amroha News: बुखार से 32 वर्षीय युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
32 year old youth dies due to fever
हसनपुर। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े चमन अंसारी के बेटे शानू (32) की शनिवार को बुखार से मौत हो गई है। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला लालबाग निवासी चमन अंसारी एआईएमआईएम प्रत्याशी के रूप में नगर पालिका का चुनाव लड़े थे। वह पूर्व में नगर पालिका के उप चेयरमैन के पद पर भी रह चुके हैं। उनके बेटे शानू उर्फ एहतेशाम को पिछले पांच दिनों से बुखार आ रहा था। वह चमन के साथ उनकी कपड़ों की दुकान पर बैठता था। चमन अंसारी ने बताया कि घर के पास से ही निजी चिकित्सक से बेटे का उपचार कराया जा रहा था, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

शानू चार बहन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। चमन के बेटे के इंतकाल की सूचना मिलने पर गणमान्य लोग एवं नगर के आम लोगों का उनके घर सांत्वना देने के लिए तांता लगा हुआ है। वहीं सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर धुर्वेंद्र सिंह का कहना है कि नगर में बुखार से अभी तक कोई मौत नहीं हुई है। जो मौत अभी तक हुई हैं उनके कारण कुछ और रहे हैं। इस मौत की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed