फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   32 teams will vaccinate 6.50 lakh animals

Amroha News: 32 टीमें करेंगी 6.50 लाख पशुओं का टीकाकरण

Wed, 23 Jul 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 23 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
32 teams will vaccinate 6.50 lakh animals
अमरोहा। पशुओं को खुरपका और मुंहपका बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान बुधवार से शुरू हो रहा है। इसके लिए पशुपालन विभाग की टीमें घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण और टेगिंग करेंगी। अभियान के तहत टीकाकरण को 32 टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में पशुओं में खुरपका-मुंहपका के फैलने का खतरा रहता है। इस बीमारी से पशुओं को दिक्कतें होती हैं, वहीं पशुपालकों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। बीमारी से ग्रसित पशुओं से दुग्ध का उत्पादन काफी कम हो जाता है। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा इस बीमारी से जानवरों को बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण अभियान की शुरुआत आज से हो रही है। जिसमें पशुपालन विभाग की टीम घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी। इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। जिले भर में करीब साढ़े छह लाख पशुओं का टीकाकरण करने के लिए 32 टीमें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन




जिले में पहुंची 6.50 लाख वैक्सीन

सीवीओ डॉ. आभा दत्त के अनुसार टीकाकरण के लिए जिले में साढ़े छह लाख वैक्सीन पहुंच चुकी हैं। जिनको कोल्डचेन में सुरक्षित रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान की रूपरेखा तैयार कर ली गई। टीकाकरण अभियान के दौरान ही पशुओं की टेगिंग की उसका विवरण भारत पशु धन एप पर दर्ज करना होगा। उन्होंने सभी पशुपालकों से टेगिंग जरूर कराने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुरपका व मुंहपका रोग के लक्षण

- पशु को तेज बुखार आना

- मुंह, जीभ, मसूढ़ों और खुरों के बीच छाले या फफोले पड़ना
- बहुत अधिक लार टपकना

- भूख न लगना
- पशु का सुस्त होना

- खुरों में घाव होना
- दुधारू पशुओं में दूध उत्पादन की कमी होना

---
कैसे होता है रोग का फैलाव

- संक्रमित जानवरों के सीधे संपर्क में आने से
- दूषित चारा, पानी या वातावरण के माध्यम से

- मानव, वाहन और उपकरणाें के माध्यम से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed