फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   30 shops built without passing the map, the administration got it sealed

बगैर नक्शा पास कराए बनाईं 30 दुकानें, प्रशासन ने कराईं सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
30 shops built without passing the map, the administration got it sealed
अमरोहा। शहर में बगैर नक्शा स्वीकृति के निर्माण कराने का काम रुक नहीं रहा है। तकिया मोती शाह-कांकर सराय रोड में 30 दुकानों का अवैध तरीके से निर्माण कराने का मामला सामने आया है। नियत प्राधिकारी-विनियमित क्षेत्र की ओर से नोटिस जारी किया गया था लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। अवैध निर्माण जारी रखने पर एसडीएम के निर्देश पर टीम ने परिसर को सील कर दिया है। कार्रवाई के चलते हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

शहर के चुंगी अंदर मोहल्ला तकिया मोती शाह में कांकर सराय रोड पर ग्राउंड फ्लोर पर बगैर नक्शा स्वीकृत कराए 30 दुकान का निर्माण कराया जा रहा था। इसके बाद नियत प्राधिकारी की ओर से बटवाल मोहल्ला निवासी असलम नारंगपुरिया को अगस्त महीने में नोटिस जारी किया गया। अवैध निर्माण को रोकने की हिदायत दी गई, लेकिन दुकानों के अवैध निर्माण पर रोका नहीं।
विज्ञापन

खास बात यह है कि सामने से बाउंड्रीवॉल कर अंदर दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। एसडीएम विजय शंकर ने नायब तहसीलदार महेंद्र यादव को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अवैध तरीके से निर्माण करा रहे व्यक्ति से पूछताछ की उसे कागजात उपलब्ध कराने के निर्देश दिए लेकिन उसने नक्शा स्वीकृति नहीं होने के बारे में बताया। इसके बाद राजस्व टीम ने मजदूरों से निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश दिया। टीम ने परिसर को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकिया मोती शाह मोहल्ले में ग्राउंड फ्लोर पर अवैध तरीके से 30 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया। वह नक्शा प्रस्तुत नहीं कर सका। राजस्व टीम ने परिसर को सील कर दिया है।
विजय शंकर, नियत प्राधिकारी-एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed