फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   27.5 lakh stolen from bidi trader's house, report filed against three

Amroha News: बीड़ी कारोबारी के घर से साढ़े 27 लाख चोरी, तीन पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
27.5 lakh stolen from bidi trader's house, report filed against three
अमरोहा। शहर के बीड़ी कारोबारी की कोठी की देखभाल करने वाली महिला की बहन ने 27.5 लाख रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद महिला पति व सास के साथ लापता हो गई। पुलिस ने मामले में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


अमरोहा निवासी बीड़ी कारोबारी खालिद परवेज का अमरोहा और बदायूं में कारोबार है। दोनों जगह उनकी कोठी भी बनी हैं। इनकी देखभाल बदायूं के गांव आरिफपुर नवादा निवासी सबीना करती थीं। सबीना की सौतेली बहन शबाना भी उसके पास आती जाती थी। 30 सितंबर 2024 कारोबारी खालिद ने 27.5 लाख रुपये पर्सनल असिस्टेंट गयासुद्दीन को दिए थे।
विज्ञापन


31 सितंबर को गयासुद्दीन ने उक्त राशि अमरोहा स्थित परवेज विला नाम से बनी कोठी के कमरे में रख दिए थे और उसका ताला लगा दिया था। इस दौरान कारोबारी खालिद परवेज उनके परिवार के सदस्य और शबाना भी मौजूद थी। जिसके बाद गयासुद्दीन खालिद के साथ दिल्ली चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परवेज विला कोठी की चाबी लैंडमार्क कॉलेज डिडौली में कार्यरत मैनेजर जीशान अहमद को देकर गए थे। लेकिन, शबाना अपनी सास आसमान और पति इकबाल उर्फ टिल्लू के साथ जीशान अहमद के पास पहुंची और कोठी की चाबी मांगी। कहा, कोठी में सबीना का बैग रह गया है। लिहाजा, जीशान तीनों के साथ कोठी पर आए। इस बीच शबाना ने जीशान को चाय बनाकर पिला दी। जिसके बाद जीशान को नशा हो गया। इसका फायदा उठाकर शबाना पति और सास के साथ नोटों से भरा बैग चोरी कर ले गई।

होश में आने पर जीशान ने गयासुद्दीन को इसकी जानकारी दी। चार नवंबर को गयासुद्दीन अमरोहा पहुंचे तो नोटों से भरा बैग गायब था। जिसके बाद कारोबारी खालिद ने शबाना से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा है। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि मामले में शबाना, उसके पहले पति इकबाल और सास आसमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

एमएलसी का चुनाव लड़ चुके हैं बीड़ी कारोबारी
अमरोहा निवासी बीडी कारोबारी खालिद परवेज मलिक बदायूं से बसपा से एमएलसी का चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि, उन्हें जीत नहीं मिली थी। बसपा जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह ने बताया कि खालिद परवेज के बड़े भाई आदिल परवेज ने 2017 में अमरोहा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article