{"_id":"5ca9a5c5bdec22141e22403d","slug":"201554621893-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा अध्यक्ष अखिलेश 11 को आएंगे, कांग्रेस नेताओं का प्रोग्राम जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा अध्यक्ष अखिलेश 11 को आएंगे, कांग्रेस नेताओं का प्रोग्राम जल्द
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश 11 को आएंगे, राहुल और आजाद का प्रोग्राम जल्द
सीएम योगी के दोबारा आने की संभावना, पार्टी की ओर से की गई है मांग
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा के लिए स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 11 अप्रैल को जिले में आएंगे। गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के जिले में दुबारा आने की संभावना है। हालांकि उनका कार्यक्रम तय नहीं हो सका है। राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद समेत अन्य कांग्रेस नेताओं के कार्यक्रम जल्द तय होने की उम्मीद है।
लोकसभा चुनाव के लिए 18 अप्रैल को मतदान है। प्रचार प्रसार का मौका 16 अप्रैल की शाम को पांच बजे तक है। जीत सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक दी है। नुक्कड़ सभा के अलावा जनसंपर्क पर जोर दे रहे हैं। गठबंधन के प्रत्याशी कुंवर दानिश अली के समर्थन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 11 अप्रैल को जिले में आएंगे। वह बादशाहपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी 12 अप्रैल को कार्यक्रम तय है। वहीं 15 अप्रैल को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जिले में आएंगी। वह जोया के समीप जनसभा को खिताब करेंगी। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी सचिन चौधरी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितेंद्र सिंह हुड्डा समेत अन्य नेताओं की मांग की गई है, लेकिन पार्टी मुख्यालय की ओर से कार्यक्रम की हरी झंडी नहीं मिल सकी है। जिलाध्यक्ष सुखराज सिंह ने बताया कि जल्द की कार्यक्रम तय होने की उम्मीद है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के जिले में दोबारा आने की संभावना है। भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के पक्ष में रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गोला ने बताया कि कार्यक्रम का अनुरोध किया गया है।