फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   तिगरी में स्थिर हुआ जलस्तर, ब्रजघाट में बढ़ोतरी

तिगरी में स्थिर हुआ जलस्तर, ब्रजघाट में बढ़ोतरी

Tue, 14 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
तिगरी में स्थिर हुआ जलस्तर, ब्रजघाट में बढ़ोतरी
गजरौला। पहाड़ पर बारिश पड़ने से फिलहाल गंगा के जलस्तर में गिरावट थम गई है। पिछले तीन दिनों से तिगरी गंगा का उफान थमा है। वहीं ब्रजघाट में जलस्तर बढ़ा रहा है। सोमवार को भी तिगरी में गंगा का जलस्तर 199.80 मीटर और ब्रजघाट में 198.25मीटर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को गंगा में बिजनौर बैराज से 75003 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। हरिद्वार बैराज से 132187 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हरिद्वार से छोड़ा गया यह अब तक सबसे ज्यादा पानी है। आज मंगलवार को बिजनौर से अधिक पानी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। सोमवार को तिगरी में 199.80 और ब्रजघाट में 198.25 मीटर जलस्तर बना है। वैसे तो यह खतरे के निशान से ज्यादा दूर नहीं है लेकिन अभी हालात सामान्य सामान्य हैं। तिगरी में 202 मीटर और ब्रजघाट में 199.34 मीटर पहुंचते ही बाढ़ के हालात बन जाते हैं। आज जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि मैदान और पहाड़ में बारिश हो रही है जिससे े गंगा में पानी का दबाव बन जाएगा। उधर खादर के ग्रामीणों में बेचैनी बनी हुई है। गंगा का पानी अभी भी खेतों में भरा है। इससे खादर के लोगों को चारे की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जेई रणधीर सिंह ने बताया कि बाढ़ का खतरा नहीं है। अगर डेढ़ लाख क्यूसेक के आस पास पानी छोड़ा जाता है तो खतरे की बात होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed