फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   गन्ना सट्टा चालू रखने को खतौनी नहीं देंगे किसान

गन्ना सट्टा चालू रखने को खतौनी नहीं देंगे किसान

Mon, 02 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
गन्ना सट्टा चालू रखने को खतौनी नहीं देंगे किसान
गजरौला। भाकियू भानु के बैनर तले रविवार को किसानों ने कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान से मुलाकात की। इन्होंने ज्ञापन देते हुए किसानों की समस्याओं को उठाया। वहीं गन्ना सट्टा चालू रखने के मांगी जा रही खतौनी का विरोध जताया। गन्ना भुगतान कराने की मांग को भी उठाया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेशभर में करोड़ो किसानों ने खतौनी की डिमांड की जा रही है। गन्ना समिति गन्ना सट्टा चालू रखने के लिए खतौनी मांग रही है। खतौनी लेने के लिए किसान तहसीलों में भटक रहा है। किसानों को पैसा खर्च करना पड़ रहा है। जिससे काफी नुकसान हो रहा है। किसानों ने कहा कि खतौनी का रिकार्ड ऑनलाइन है, गन्ना विभाग खुद भी ऑनलाइन देख सकता है। कहा कि सरकार से पैकेज लेने के बाद भी किसानों को गन्ना भुगतान नहीं दिया जा रहा है। किसानों की आर्थिक जरुरतें पूरी नहीं हो रही है। किसानों को बिजली बिल भुगतान करना है। अगर मांग पूरी नहीं हुई तो किसान आंदोलन कर देंगे। इसके अलावा किसानों ने कैबिनेट मंत्री को सम्मानित किया। इस अवसर पर चौधरी दिवाकर सिंह, वीरपाल सिंह, दुष्यंत, हरिश ठाकुर, दाताराम, रामपाल, धनीराम, मूलचंद, कामेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed