{"_id":"65610210f82fe1f5bf012510","slug":"200-chickens-died-after-eating-poisonous-grains-in-the-farm-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-9199-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फार्म में विषैला दाना खाने से 200 मुर्गियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फार्म में विषैला दाना खाने से 200 मुर्गियों की मौत
विज्ञापन
आदमपुर। मुर्गी फार्म में पल रही मुर्गियों को रंजिश में विषैला दाना डाल दिया। जिससे करीब 200 मुर्गियों की मौत हो गई। जिससे संचालक को दो लाख का नुकसान हुआ है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव चंदन कोटा निवासी रामजीलाल सैनी ने गांव के बाहरी छोर पर गांव पाड़ली की ओर जाने वाले रास्ते के निकट सात माह से मुर्गी फार्म खोल रखा है। रामजीलाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार की सुबह में किसी काम से बाहर गया हुआ था। जब दोपहर बाद में अपने मुर्गी फार्म पर पहुंचा तो वहां पर 200 से अधिक मुर्गी व मुर्गे मृत अवस्था में पड़े मिले। जबकि सैकड़ों से अधिक मुर्गी व मुर्गी बेहोशी की हालत में पड़े मिले। अचानक से सैकड़ों से अधिक मुर्गी फार्म में मुर्गी या मुर्गों की मौत से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी अज्ञात युवक द्वारा मुर्गी फार्म में विषैला दाना डाला गया है। जिसके खाने से मुर्गी व मुर्गों की मौत हुई है। करीब दो लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।
-- -- --