{"_id":"6816742ae14e813b230db01e","slug":"20-villages-are-still-in-darkness-due-to-the-storm-that-came-16-days-ago-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-139278-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 16 दिन पहले आई आंधी से अब तक 20 गांव अंधेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 16 दिन पहले आई आंधी से अब तक 20 गांव अंधेरे
Sun, 04 May 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 04 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में करीब 16 दिन पहले आंधी के बाद बिजली आपूर्ति पूरी तरह से लड़खड़ा गई थी। अभी लगभग 20 गांवों में अंधेरा है। आपूर्ति शुरू न होने से किसानों की फसल पानी न मिलने से सूखने के कगार पर है। हालांकि, जिम्मेदारी एक या दो में आपूर्ति चालू करने का दावा कर रहे हैं।
16 दिन पहले आई आंधी ने सबसे अधिक बिजली विभाग का नुकसान किया। जगह-जगह खंभे टूटे पड़े हैं। आपूर्ति चालू नहीं हो पा रही है। इससे किसान मायूस हैं। इस भीषण गर्मी में फसल सूख रही है। लगभग सात दिन पहले टूटे टॉवरों की जगह वैकल्पिक व्यवस्था करके बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई थी। लेकिन, कुछ गांव जैसे नंगला, गजाना, नौराहन, बागड़पुर, बीबड़ा खुर्द, शाहिदपुर और काजी खेड़ा समेत लगभग 20 गांव में अभी तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। खंभे लगाने का काम चालू है, जोकि पूरा नहीं हो पाया है। जिम्मेदारों का कहना है कि जल्द ही आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। जिम्मेदारों के रवैये से किसान बेहद परेशान हैं। उन्होंने सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है कि बिजली आपूर्ति कब तक चालू की जाएगी। जिम्मेदारों की खामोशी किसानों को परेशान कर रही है।