फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   मलकपुर में दिखा तेंदुआ

मलकपुर में दिखा तेंदुआ

Mon, 14 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
मलकपुर में दिखा तेंदुआ
बकरी चराने गईं महिलाएं तेंदुआ देख भागीं
विज्ञापन

मलकपुर गांव में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी धनौरा(अमरोहा)।
एक हफ्ते पहले नगर में अमरोहा रोड पर दिखा तेंदुआ शनिवार की देर शाम क्षेत्र के गांव मलकपुर में दिखाई दिया। पेड़ों के पीछे तेंदुए को देखते ही बकरी चराने गई महिलाएं शोर मचाती हुई, वहां से भाग खड़ी हुईं। क्षेत्र में तेंदुए की लगातार दस्तक से ग्रामीणों में खौफ बरकरार है। शनिवार की शाम मलकपुर गांव की कुछ महिलाएं बकरियों को चराने के लिए जंगल में गई थी। अचानक बकरियों के मिमियाने की तेज आवाज सुनकर महिलाएं चौंक गई। लगातार मिमियाने की वजह से ग्रामीण महिलाओं को मामला संदिग्ध लगा। उन्होंने थोड़ी दूरी पर तेंदुआ नजर आया तो उनके होश उड़ गए। महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को देख कर तेंदुआ गन्ने की फसल में गुम हो गया। तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी होने पर ग्रामीणों में भय व्याप्त है। एक हफ्ते पहले अमरोहा रोड पर भी तेंदुआ देखा गया था।


भाकियू असली के ग्राम अध्यक्ष मनोनीत किए गए
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन असली की ग्राम नादनौर माफी के अध्यक्ष पद पर शूरवीर त्यागी व बिहापुरी ग्राम अध्यक्ष पद पर सोमपाल सैनी को मनोनीत किया गया है। यह जानकारी तहसील अध्यक्ष कैलाश त्यागी ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed