{"_id":"592489c24f1c1bd74a535e92","slug":"19-year-later-of-marriage-says-talaq-talaq","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के 19 साल बाद तलाक.. तलाक... तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के 19 साल बाद तलाक.. तलाक... तलाक
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 24 May 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा तीन तलाक के बाद बच्चों से साथ पीड़ित महिला। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांकर सराय निवासी छह बच्चों की मां ने एसपी को शिकायती पत्र देकर पति पर शादी के 19 साल बाद तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। साथी ही शादी के बाद ससुरालियों पर लगातार मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। कहा कि घर से निकालने के बाद भी आरोपियों ने मायके में आकर उसके साथ मारपीट। एसपी से मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
देहात थाना क्षेत्र के गांल कांकर सराय निवासी रुखसाना पुत्र स्व. अब्दुल सबूर का निकाह 19 वर्ष पहले नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव बांसखेड़ी निवासी शाहिद पुत्र मुख्तियार के साथ हुआ था। रुखसाना के छह बच्चे हैं। इसमें चार लड़कियां और दो लड़के हैं। इसमें दो लड़कियों की उम्र शादी के योग्य है।
रुखसाना ने मंगलवार को एसपी को पत्र भेजकर शिकायत की ससुरालिये शादी के बाद से ही उसकी उत्पीड़न करते हैं। उसके साथ छोटी-छोटी बातों पर मारपीट की जाती थी। पिता की मौत हो जाने के कारण वो इसे बर्दाश्त कर रही थी।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि आठ मई की रात पति और अन्य ससुरालियों ने बेवजह उसके साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे बचाया। इसके बाद पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। मायके आने के बाद रुखसाना ने आपबीती भाइयों के बताई।
भाइयों ने फोन पर पति से बाद की तो उसने दूसरी शादी करने की बात कह दी। 22 मई को भी ससुरालियों ने घर आकर उसके साथ मारपीट की और आसपास के लोगों को आता देखकर धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले की शिकायत देहात थाना पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उसने एसपी से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।