फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   17 sameles collected in amroha

15 जमाती समेत 17 लोगों के सैंपल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
17 sameles collected in amroha
अमरोहा। जिले में वीटीएम आने के बाद रविवार को 17 लोगों के सैंपल किए गए है। इसमें जिले के अलग-अलग इलाकों से लाए गए जमात से जुड़े 15 लोग शामिल हैं। इसके अलावा पंजाब और गुड़गांव से जिले में आए दो लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं। सभी सैंपल जांच के लिए मेरठ भेज दिए गए हैं। वहीं जिले में सैंपल की संख्या सौ के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के आसपास सक्रिय रहे मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर जिले के अलग-अलग स्थानों से करीब जमात से जुड़े करीब पंद्रह लोगों चिह्नित किया गया था। जिन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। शनिवार देर शाम सभी को जीआईसी क्वारंटीन सेंटर लाया गया। रविवर को इन सभी लोगों का सैंपल लिया गया। हालांकि किसी में कोरोना जैसे लक्षण नहीं मिले हैं। वहीं पंजाब और गुड़गांव से लौटे दो युवकों को भी जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका सैंपल लिया गया। इन सभी लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी 17 सैंपल जांच के लिए मेरठ भेजा गया है। जिले में अब तक 104 सैंपल हो चुके हैं। लेकिन अभी तक सिर्फ 46 सैंपल की रिपोर्ट आई है। इसमें सात पाजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed