फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   हाईवे पर लगा भीषण जाम, बिलबिलाएं लोग

हाईवे पर लगा भीषण जाम, बिलबिलाएं लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर लगा भीषण जाम, बिलबिलाएं लोग
अमरोहा। संभल चौराहे पर ट्रक खराब होने से नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। भीषण गर्मी में लोग बिलबिला उठे। थोड़ी ही देर में मुरादाबाद और दिल्ली की दिशा से आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के चलते पुलिस और वाहन चालकों के बीच तीखी झड़प हुई। पौने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत से छह किलोमीटर लंबा जाम खुल सका। इसके बाद पुलिस और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर करीब तीन बजे बजरफुट लदा ट्रक गजरौला की दिशा से संभल जा रहा था। जैसे ही ट्रक संभल चौराहे पर पहुंची और चालक ने उसे संभल मार्ग के लिए मोड़ने की कोशिश की। तभी ट्रक हाईवे के बीचोंबीच खराब हो गया। ट्रक खराब होते ही दिल्ली और मुरादाबाद की दिशा से आने-जाने वाले वाहनों के पहिए थम गए। एकाएक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रक को हटाने की प्रयास किया तो क्रेन भी बिगड़ गई। इसके बाद हालत और भी बिगड़ गए। पुलिस ने दूसरी क्रेन मंगाई। इससे पहले हाईवे पर नारंगपुर से लेकर श्योनाली तक करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हाईवे के अलावा अमरोहा के बंबूगढ़ और संभल से आने आने वाले वाहन बेतरतीब खड़े हो गए। करीब तीन घंटे तक ट्रक हाईवे से नहीं हट सका। लिहाजा वाहनों में बैठे लोग बिलबिला उठे। मौके पर पहुंची दूसरी क्रेन से ट्रक को हटाया जा सका। पुलिस ने बेतरतीब खड़े वाहनों को हटा कर जाम खुलवाने की पुरजोर कोशिश की। जाम खुलने के बाद भी हाईवे पर दो घंटे तक वाहन रेंगते रहे। पुलिस और वाहन चालकों के बीच कई बार झड़प हुई। जिससे लोगों की परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस की कड़ी मशक्कत के चलते छह किलोमीटर लंबा जाम पौने पांच घंटे में खुल सका। इसके बाद पुलिस और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


विधायक लिखी गाड़ी निकलवाने पर भड़के राहगीर, नोकझोंक
अमरोहा। हाईवे पर भीषण जाम के चलते पुलिस को राहगीरों के विरोध का सामना करना पड़ा। मुरादाबाद की तरफ से दिल्ली की और जा रही विधायक लिखी गाड़ी को पुलिस ने जैसे-तैसे करके जाम से निकलवा दिया। जिससे जाम में फंसे लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने विधायक की गाड़ी निकलने का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ को समझाने की कोशिश की। इस पर पुलिस और राहगीरों के बीच नोकझोंक हो गई। काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। जोया चौकी प्रभारी अमरीश बाबू के समझाने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिखाई मानवता, जाम में फंसी एंबुलेंसों को निकाला
अमरोहा। संभल चौराहे पर ट्रक खराब होने के चलते हाईवे पर लगे जाम में कई एंबुलेंस फंस गई। सभी एंबुलेंस मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रहीं थी। इमरजेंसी और क्रिटिकल हालत देखकर पुलिस और राहगीरों ने जैसे-तैसे करके एंबुलेंस को निकाला और गंतव्य की और रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed