{"_id":"5d0d43438ebc3e7f172f9d46","slug":"156115026013-hasanpur-news23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से तीन की हालत बिगड़ी, बीमार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से तीन की हालत बिगड़ी, बीमार किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कोतवाली क्षेत्र के गांव में नामकरण संस्कार के दौरान शराब पीने से तीन लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें बीमार किसान को परेशानी होने पर गांव में ही निजी चिकित्सक से उपचार कराया। जहां से निजात नहीं मिलने पर उसे हसनपुर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा गांव के दो अन्य लोगों को मामूली रूप से परेशानी हुई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के गांव पतेई भूड़ में गुरुवार को आर्मी के जवान राहुल चौहान के बच्चे का नामकरण संस्कार का कार्यक्रम गांव में ही था। एस दौरान दोपहर करीब तीन बजे मोहल्ले के ही सत्यवीर सिंह (49) ने भी शराब का सेवन किया। तबीयत खराब हुई तो वह घर चल गया। घर पर जाकर सत्यवीर को उलटी हुई। इसके बाद परिजनों ने उसे गांव में ही निजी चिकित्सक को दिखाया। यहां देरशाम तक भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, बल्कि हालत और बिगड़ गई तो उसे हसनपुर निजी अस्पताल में लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद लौट आई। शुक्रवार सुबह को परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मरने वाले ग्रामीण ने शराब का सेवन तो किया था, लेकिन वह काफी समय से बीमार चल रहा था। नामकरण संस्कार वाले घर जांच पड़ताल की गई। वहां कोई घटिया शराब नहीं पिलाई गई। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। आरपी शर्मा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली हसनपुर।