फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   किसानों के बिलों पर जीएसटी ना लगाई जाएं

किसानों के बिलों पर जीएसटी ना लगाई जाएं

Mon, 02 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
किसानों के बिलों पर जीएसटी ना लगाई जाएं
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह ने राज्य सरकार से मांग की है कि किसानों के बिजली बिलों पर लगने वाली जीएसटी को तत्काल समाप्त किया जाएं। उन्होंने बकाया वसूली पर 10 प्रतिशत सरचार्ज को भी तत्काल प्रभाव से बंद कराने की मांग की। निकटवर्ती गांव मलकपुर में आयोजित जिला स्तरीय पंचायत में उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर कतई गंभीर नहीं है। चीनी मिल मालिक किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने को तैयार नहीं हैं। पंचायत में सरकार से सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान कराए जाने की मांग की गई। आगामी नौ जुलाई को प्रदेश भर में किसानों की समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर किए जाने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह, शिवकुमार त्यागी, बिजेंद्र शर्मा, सौवीर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed