{"_id":"6883e46b711380e4890d1884","slug":"150-students-succeeded-in-the-national-income-and-merit-based-scholarship-examination-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-144475-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 150 विद्यार्थियों ने पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 150 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
Sat, 26 Jul 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में जिले के 15 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। सफल विद्यार्थियों को कक्षा 12 तक 12 हजार रुपये सालाना की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि भारत सरकार की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग व माध्यमिक शिक्षा के सरकारी व एडेड विद्यालयों के कक्षा आठ में अध्यनरत बच्चों के लिए राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन हर वर्ष होता है। इसमें उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति के रूप में 12 हजार रुपये प्रतिवर्ष की दर से कक्षा नौ से इंटर तक की पढ़ाई पूरी करने के लिए कुल 48,000 रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाते हैं।
योजना के तहत अमरोहा से कुल 2087 फॉर्म भरे गए। इनमें से आवंटित सीटों के अनुसार 150 बच्चों ने सफलता हासिल की। इनमें 132 बच्चे बेसिक शिक्षा विभाग व 18 बच्चे माध्यमिक शिक्षा विभाग के सफल रहे।
विज्ञापन
31 अगस्त तक होंगे आवेदन
अमरोहा। बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 31 अगस्त तक पंजीकरण किए जाएंगे। कक्षा 8 में अध्यनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते है। परीक्षा का आयोजन नवंबर में होगा। इसके लिए नोडल शिक्षक की जिम्मेदारी राजदीप सिंह को दी गई है।