फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   1.47 lakhs were stolen from the account of son-in-law and father-in-law by pretending to buy bricks

Amroha News: ईंट खरीदने का झांसा देकर दामाद और ससुर के खाते से उड़ाए 1.47 लाख

Sat, 15 Feb 2025 10:12 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 15 Feb 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
1.47 lakhs were stolen from the account of son-in-law and father-in-law by pretending to buy bricks
अमरोहा। साइबर अपराधी तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अब ईंट कारोबारी दामाद और ससुर के खाते से 1.97 लाख रुपये उड़ा लिए। साइबर ठगों ने रुपयों का फर्जी मैसेज भेज कर घटना को अंजाम दिया। शाहजहांपुर निवासी युवक और उसके साथी ने साइबर ठगी को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के मसूदपुर में मोहम्मद शोएब का परिवार रहता है। मोहम्मद शोएब ईंटों की खरीद-फरोख्त करते हैं। उनके पास 25 नवंबर 2024 को अनजान नंबर से कॉल आई और फोन करने वाले व्यक्ति ने ईंट खरीदने की बात कही। आरोपियों ने एक फर्जी मैसेज भेज कर मोहम्मद शोएब को बरगला दिया। इसके बाद साइबर ठगों ने मोहम्मद शोएब के पेटीएम से दो बार में 98 हजार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए। साइबर ठग के कहने पर शुऐब ने अपने ससुर के पेटीएम खाते में रुपये मंगवाने की बात मान ली। इसी तरह से साइबर ठग ने उनके खाते से भी 49 हजार 500 रुपये निकाल लिए। बाद में साइबर ठगों ने यह रकम अलग-अलग दस नंबरों पर ट्रांसफर की है। पीड़ित मोहम्मद शोएब ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जांच के दौरान धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति शाहजहांपुर जनपद के मोहल्ला खलील धारावी का रहने वाला फारूक निकला। पीड़ित मोहम्मद शोएब ने कई बार फोन किया, लेकिन उसने रुपये वापस नहीं किए। आरोप है कि फारूक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। मामले में एसपी के आदेश पर डिडौली पुलिस ने फारुख और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed