{"_id":"5c58a532bdec2273724c4874","slug":"141549313330-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में रोडवेज गन्ने से लदे ट्राले में घुसी, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में रोडवेज गन्ने से लदे ट्राले में घुसी, चालक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। घने कोहरे में धनौरा मार्ग पर जोगीपुरा के पास रोडवेज बस गन्ने से लदे ट्राले में घुस गई। हादसे में यात्रियों में चीख पुकार मच गया। रोडवेज बस चालक सहित करीब आधा दर्जन यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए। चालक गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
लोनी डिपो की बस सोमवार को कालागढ़ से दिल्ली जा रही थी। सुबह को घना कोहरा छाया हुआ था। सुबह करीब सात बजे गजरौला धनौरा के बीच गांव जोगीपुरा के पास स्टेट हाईवे पर सामने से आ रहे गन्ने से लदे से रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई। बस में करीब 32 यात्री सवार थे। दुर्घटना से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जोरदार झटका लगने से बस चालक हसनपुर निवासी आशु त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए तथा करीब आधा दर्जन यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए। हादसे की सूचना से आस-पास के लोग एकत्र हो गए। हादसे में बस चालक आशु त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हादसे से घबराए यात्री
रोडवेज व गन्ने से लदे ट्राले की भिड़ंत में यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए। जोरदार झटका लगने से यात्री घबरा गए। बस में से उतरने के बाद भी यात्री सहमे रहे। मौके पर पहुंचे आस पास के लोगों ने उन्हें साहस दिलाया तथा अन्य वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना किया।