फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   नाव में एक बार में 20 से अधिक सवारी नहीं बैठेंगी

नाव में एक बार में 20 से अधिक सवारी नहीं बैठेंगी

Tue, 24 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
नाव में एक बार में 20 से अधिक सवारी नहीं बैठेंगी
मंडी धनौरा। बरसात के मौसम में नदी में आने वाली बाढ़ में किसी भी प्रकार की घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने नाव में सवारी बैठाने की क्षमता तय कर दी है। अब नाव में एक बार में 20 से अधिक लोग नहीं बैठ सकेंगे। इसके लिए उपजिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र में नाव संचालकों को नोटिस जारी कर दिया है। यही नहीं प्रशासन ने सभी नावों और आसपास के स्थान पर इससे संबंधित सूचना भी चस्पा कर दी है। एसडीएम ने चेतावनी दी है कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में पुल नहीं होने पर कई स्थानों पर अभी भी ग्रामीण आवागमन के लिए नाव का ही सहारा लेते हैं। क्षेत्र में सुजमना, चकनवाला, रसूलपुर भांवर आदि में लोग साल भर नाव के जरिए ही आवागमन करते हैं। बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने से नाव का सफर खतरनाक हो जाता है। उपजिलाधिकारी संजय बंसल ने बताया कि जिलाधिकारी ने इस संबंध में बाढ़ खंड और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि लेखपालों के जरिये नावों के आवागमन पर नजर रखी जाएगी। तय क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं नाव पर बाइक रखने पर एक व्यक्ति के बराबर गिनती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed