फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   अंबेडकर जयंती समारोह के बहाने लोकसभा 2019 पर साधा निशाना-Cordination

अंबेडकर जयंती समारोह के बहाने लोकसभा 2019 पर साधा निशाना-Cordination

Wed, 18 Apr 2018 08:04 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर जयंती समारोह के बहाने लोकसभा 2019 पर साधा निशाना-Cordination
हेडिंग
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती के बहाने लोकसभा चुनाव पर साधा निशाना
प्वाइंटर
30 मिनट के संबोधन में डिप्टी सीएम ने लोकसभा चुनाव 2019 में दोबारा भाजपा सरकार बनाने पर दिया जोर
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोह के संबोधन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा चुनाव 2019 के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जब मैं गजरौला आया था, तो यहां की जनता ने मेरा पूरा सम्मान किया था। यहां से तीन विधानसभा सीटों पर कमल खिलाया था। कहा कि अब 2019 लोकसभा चुनाव में भी जनता यहां पर कमल खिलाएगी। ऐसी मुझे जनता से पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के शक्तिशाली नेता हैं। उनका विकल्प देश में कोई दूसरा नेता नहीं बन सकता।

बुधवार दोपहर डिप्टी सीएम बनकर पहली बार गजरौला पहुंचे केशव प्रसाद मौय का दोपहर ढाई बजे भाषण आरंभ हुआ। उन्होंने भीमराव आंबेडकर व वंदेमातरम के जयघोष के साथ भाषण शुरू किया। केशव ने अपने तीस मिनट के भाषण में विकास एवं दलितों के सम्मान की बात कही। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस मिलकर भी भाजपा को हिला नहीं सकते। महागठबंधन के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प कोई दूसरा नेता नहीं बन सकता। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल ने अभी हाल में अपने एक भाषण में कहा है कि यदि संसद में पंद्रह मिनट तक उन्हें बोलने का अवसर मिल जाए तो प्रधानमंत्री वहां ठहर नहीं सकते। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक अच्छे नेता भले बन जाएं, लेकिन मोदी का विकल्प वह कभी नहीं बन सकते। पूरे भाषण का फोकस उनका आने वाला लोकसभा चुनाव रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed