फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   14 candidates in the fray

दो महिला प्रत्याशियों के नामांकन वापस, चुनावी समर में 14 प्रत्याशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
14 candidates in the fray
अमरोहा। नौगांवा सादात विधानसभा उपचुनाव में 14 प्रत्याशी चुनावी समर में है। दो महिला प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन फॉर्म को वापस ले लिया है। इसमें बसपा प्रत्याशी फुरकान की पत्नी गुड़िया भी शामिल हैं। रिटर्निंग अधिकारी ने पड़ताल के बाद दावेदारी को वापस लेने की प्रक्रिया पर मुहर लगाई। अब तीन नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित कोर्ट संख्या तीन में रिटर्निंग अधिकारी इंद्र नंदन सिंह सुबह लगभग 11 बजे आ गए। उनके साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी गण तहसीलदार मोनालिसा जौहरी और चकबंदी अधिकारी भी आए। लगभग 11.30 बजे निर्दल प्रत्याशी गुड़िया रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष आईं। उन्होंने दावेदारी को वापस लेने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने प्रत्याशी गुड़िया से जानकारी ली। निर्दल प्रत्याशी गुड़िया ने फॉर्म पांच भर कर दिया। इसके बाद नामांकन वापस हो गई। लगभग 12.30 बजे पूनम देवी भी आईं। उन्होंने भी नामांकन को वापस लेने की बात कही। जानकारी के बाद इन्हें फॉर्म पांच दिया गया। प्रक्रिया पूरी करने के बाद नामांकन पत्र वापस हो गई हो गया। वे समाज सुधारक पार्टी की प्रत्याशी अजीत कुमार की पत्नी हैं। अब कुल 14 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं, जिसमें पांच प्रमुख दलों के प्रत्याशी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed