{"_id":"5b4114ec4f1c1bbe248b52d2","slug":"121530991852-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनियाभर में पूरी निष्ठा से काम कर रहा रोटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनियाभर में पूरी निष्ठा से काम कर रहा रोटरी
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। भरतिया ग्राम रोटरी क्लब की ओर से शुक्रवार की देर शाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकारिणी नए अध्यक्ष के रूप में अमित जोशी को चुना गया। वहीं वरुण कुमार को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शुक्रवार की रात जुबिलेंट क्लब में कार्यकारिणी के गठन और शपथ ग्रहण का कार्यक्रम हुआ। एडीजी जोन रोटरी विनोद सक्सेना ने कहा कि बड़े फक्र की बात है कि उन्हें भरतिया ग्राम रोटरी क्लब के कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिला। कहा कि यह क्लब कुछ हटकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि रोटरी का मकसद सिर्फ सेवा करना ही नहीं होना चाहिए बल्कि हमे उस वर्ग को उभारना होगा। मुख्य अतिथि ने कहा कि समाजसेवा का कार्य रोटरी पूरे विश्व में पूरी निष्ठा के साथ कर रहा है। अन्य अतिथियों ने अपने भी अपने विचार रखे। वहीं वक्ताओं ने रोटरी की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा के बारे में जानकारी दी। नवमनोनीत अध्यक्ष और कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में दीपक जैन, एडीजी सत्यप्रकाश अग्रवाल, रीजनल डायरेक्टर डॉ.सरल राघव, राधेश्याम, डॉ.एमएस रे, मनोज शर्मा, अशोक रॉय, डॉ. चित्रा, नवनीत उपाध्याय, एमएच रजा, अब्दुल सलाम मौजूद रहे।