फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   120 feet height Tajia removed in Chuchaila Kalan

चुचैला कलां में निकाले गए 120 फीट ऊंचाई के ताजिये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
120 feet height Tajia removed in Chuchaila Kalan
थाना क्षेत्र के चुचैला कलां गांव में 120 फीट ऊंचाई के ताजिये निकाले गए। ताजियों का जुलूस देखने के लिए आसपास के गांवों से भारी संख्या में लोग पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। ताजियों की ऊंचाई लगभग 120 फीट थी। जुलूस में शामिल अखाड़ों के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। ताजिये भी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। ताजियों पर तिरंगा लहरा रहा था। ताजियों के मिलाप की वजह से चांदपुर मार्ग तीन घंटे तक बंद रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। बुधवार दोपहर तीन बजे अंसारियान स्थित इमामबाड़े से पहला जुलूस जामा मस्जिद के पास पहुंचा, जबकि दूसरा जुलूस मोहल्ला सैफी के इमामबाड़े से निकल कर जामा मस्जिद पहुंचा। अजादारों ने मातमी धुन बजाकर लोगों को गमगीन कर दिया। ताजियों के मिलाप को देखने के लिए भारी संख्या में लोग आए थे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस व पीएसी के जवान तैनात थे। इस मौके पर इरफान अंसारी, चमन सैफी, बाबू अंसारी, फिरोज अंसारी, नदीम अंसारी, मुमताज अहमद, फहीम सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed