फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   12 lakh rupees including cash and jewellery stolen from the house of a cold store accountant in broad daylight

Amroha News: दिनदहाड़े कोल्ड स्टोर के मुनीम के घर से नकदी-जेवर समेत 12 लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:58 AM IST
विज्ञापन
12 lakh rupees including cash and jewellery stolen from the house of a cold store accountant in broad daylight
नौगांवा सादात। बेखौफ चोरों ने कोल्ड स्टोर के मुनीम के घर में घुसकर नकदी, जेवरा समेत 12 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय पीड़ित मुनीम की पत्नी पड़ोस के घर में बैठी हुई थी। दिनदहाड़े हुई घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के दाउद सराय गांव में हुई। यहां पर गिरीश चंद्र शर्मा का परिवार रहता है। कोल्ड स्टोर पर मुनीम की नौकरी करने वाले गिरीश चंद्र शर्मा के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा एक बेटी है। उनका बेटा नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी रिश्तेदारी में गई हुई थी। शुक्रवार की दोपहर करीब दो गिरीश चंद शर्मा कोल्ड स्टोर पर गए हुए थे। इस दौरान उनकी पत्नी अनीता शर्मा घर का ताला लगाकर पड़ोस के घर में बैठी थी। तभी अज्ञात चोर दस फीट ऊंची दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गए और अलमारी में रखी एक लाख रुपये की नकदी और करीब 11 लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर भाग गए। कुछ देर बाद अनीता देवी घर पहुंची तो वह बिखरे सामान को देखकर हैरान रह गई। अलमारी और संदूक खुली थी, जबकि लाकर टूटा था। उन्होंने मामले की जानकारी गिरीश चंद शर्मा को दी। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मूंढाखेड़ा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। इस मामले में पीड़ित गिरीश चंद्र शर्मा ने तहरीर दे दी है। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed