{"_id":"604681f98ebc3e59281ac67f","slug":"1170-elderly-people-have-been-given-corona-vaccination-in-the-district-jpnagar-news-mbd3822550199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर में 1170 बुजुर्गों ने लगवाया कोरोना बचाव का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर में 1170 बुजुर्गों ने लगवाया कोरोना बचाव का टीका
विज्ञापन
अमरोहा। टीकाकरण के चलते सोमवार को पंजीकृत 4050 में से 1170 बुजुर्गों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। महिला दिवस के मौके पर तीन स्पेशल बूथ बनाए गए थे। जिनमें 130 महिलाओं ने टीका लगवाया है। कुल 2880 लोग छूट गए हैं। अब बारह मार्च को टीकाकरण होगा जिसमें फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरा टीका और बुजुर्गों को पहला टीका लगाया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से बूथों पर कड़े इंतजाम रहे। सीएमओ ने बूथों का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के चलते सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा नगर, मुन्नदेवी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला समेत 27 सीएचसी-पीएचसी में 27 बूथों पर टीकाकरण किया गया। महिला दिवस के मौके पर मुन्नीदेवी अस्पताल, अमरोहा नगर की पीएचसी और हसनपुर अस्पताल में महिला विंग को महिलाओं के लिए स्पेशल बूथ बनाया गया था। टीकाकरण सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चला। दिन भर बूथों पर टीका लगवाने का सिलसिला चलता रहा। सभी बूथों पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के अलावा नोडल अधिकारी भी मौजूद रहे।
सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने अधीनस्थों के साथ बूथों का निरीक्षण किया। यहां मौजूद अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि 27 बूथों पर 4050 बुजुर्गों टीका लगाया जाना था। लेकिन 1170 ही टीका लगवाने पहुंच सके थे। कुल 2880 लोग टीका लगवाने से छूट गए हैं। सोमवार को टीकाकरण का कुल प्रतिशत 28.89 रहा है। अब बारह मार्च को फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरा टीका लगेगा। साथ ही बुजुर्ग भी अपना पहला टीका लगवा सकेंगे।