{"_id":"5b6601d94f1c1b827d8b6b33","slug":"111533411801-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग दोहराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग दोहराई
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को बैठक का आयोजन किया। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई गई। नौ अगस्त को जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की गई।
बीआरसी पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन उनका हक है। जिसे लेने के लिए आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन में शिक्षकों की संख्या सबसे ज्यादा रहेगी। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन को बहाल करने के लिए हर हाल में सरकार को झुकना होगा। इसके लिए नौ अगस्त को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सभी शिक्षकों का अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल होना जरूरी है। बैठक की अध्यक्षता गोपाल सिंह और संचालन रेखा रानी ने किया। इस अवसर पर डा. पृथ्वी सिंह, प्रदीप कुमार, पंकज शर्मा, जितेंद्र कुमार, ओमप्रकाश त्रिपाठी, चंद्रभान वरुण, कंचन सिंह, लोकेंद्र कुमार, सतीश चौधरी, अनु त्यागी, मिथलेश आदि मौजूद रहे।