{"_id":"5c5c3183bdec224db8526878","slug":"101549545859-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा का %महाकुंभ% आज से, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा का %महाकुंभ% आज से, तैयारी पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा का महाकुंभ आज से, तैयारी पूरी
अमरोहा। यूपी बोर्ड की परीक्षा सात फरवरी से शुरू हो रही है। इसके लिए विभागीय तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन भी नकलचियों पर सख्ती के मूड में हैं। वित्तविहीन परीक्षा केंद्रों पर खास नजर रहेगी। केंद्र व्यवस्थापकों को सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया है। किसी तरह की लापरवाही पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की गई है।
जिले में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए 72 स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन ने खास तैयारी की है। बोर्ड की परीक्षा के लिए 52218 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं जिसमें हाईस्कूल में 28159 और इंटर में 24059 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। पहले दिन सात फरवरी को भी दो पाली में परीक्षा होगी। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह जबकि इंटर की परीक्षा सुबह और दोपहर दोनों पाली में है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इन लोगों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचना जरुरी है। छात्र छात्राओं की तलाशी अपने सामने कराएंगे। किसी तरह की शिथिलता पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक जवाबदेह हैं। बुधवार को डीआईओएस दफ्तर में हलचल रही। कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लिस्ट को परीक्षा केंद्रों में भेज दिया गया। वहीं परीक्षा केंद्रों में केंद्र व्यवस्थापकों ने सीटिंग प्लान समेत अन्य तैयारियों को आखिरी रुप दिया। इसके अलावा प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका के ऑलमारी की जांच की गई। सब कुछ दुरुस्त मिला। कक्ष निरीक्षक और स्कूल के स्टॉफ को निर्देश दिए गएं।
आज की परीक्षा
- हाईस्कूल : सुबह 08 से 11.15 बजे तक-संगीत गायन
- इंटर: सुबह की पाली 08 से 11.15 बजे तक-काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प, सिलाई
- इंटर दोपहर 02 बजे से : मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, तर्कशास्त्र
आठ फरवरी
हाईस्कूल : कृषि
इंटर सुबह की पाली: संगीत गायन, संगीत वादन और नृत्य कला
दोपहर: संस्कृत और उर्दू के अलावा प्रांतीय भाषाएं
शिकायत है तो यहां कराएं दर्ज
अमरोहा। परीक्षा संबंधी शिकायत के लिए कंट्रोल रुम में अवगत करा सकते हैं। शिकायत को बकायदा रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। संबंधित को अवगत कराने की व्यवस्था है। इसके लिए डीआईओएस दफ़्तर में कंट्रोल रुम बना है। इसका नंबर 05922-259267 है। इसके लिए 24 घंटा स्टॉफ की तैनाती की गई है।