{"_id":"5988c6794f1c1bd8568b4783","slug":"101502135929-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ के पानी में युवक बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ के पानी में युवक बहा
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा।
तहसील के खादर क्षेत्र में आई बाढ़ के पानी में गांव चांदरा फार्म का एक युवक बह गया। युवक की तलाश में पीएसी के गोताखोर नदी का कोना-कोना छान रहे हैं। शाम तक उसका कोई पता नहीं लग पाया था।
पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश की वजह से गंगा नदी भी उफान पर है। तहसील के खादर क्षेत्र के गांवों के जंगल में बाढ़ का पानी भर गया है। क्षेत्र के गांव चांदरा फार्म निवासी कालू पुत्र पाल सिंह उम्र 28 साल सोमवार सुबह जंगल में गया था। जंगल में लगभग एक फुट पानी जमा है। बताया जाता है कि अचानक पानी के तेज बहाव में उसका संतुलन बिगड़ गया और पानी में बह गया। मदद की आवाज सुनकर लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव की वजह से किसी की हिम्मत नहीं हुई। ग्रामीणों ने शेरपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस के बुलावे पर पीएसी के गोताखोर मौके पर पहुंच गए। पीएसी के गोताखोर कालू की तलाश में जुटे हुए थे लेकिन उसका कोई पता नहीं लग पाया था। स्टीमर के जरिए उसकी तलाश की जा रही है।