{"_id":"6b04a98f0fcb5073b3002b51","slug":"100-additional-police-personnel-deployed-at-three-ganga-ghats-jpnagar-news-c-204-1-chn1003-134925-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तीन गंगा घाटों पर100 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तीन गंगा घाटों पर100 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात
विज्ञापन
जुनावई। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर जुनावई थाना क्षेत्र के तीन गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सांकरा घाट, साधु मढ़ी घाट और असदपुर गंगा घाट पर कुल 200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के तहत तीनों घाटों पर थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक, पुलिसकर्मी और महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस लाइन से 100 अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को भी बुलाया गया है, जिससे थाने के कर्मियों सहित कुल 200 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्रत्येक घाट पर 10 से 15 गोताखोर और स्वयंसेवक भी लगाए गए हैं। यह व्यवस्था स्नान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराएगी। थाना प्रभारी स्वयं भी तीनों घाटों का समय-समय पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे।
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर तीनों घाटों पर गहरे पानी की सीमा का आकलन किया गया है। इसके बाद बांस-बल्लियों से बैरिकेडिंग कराई गई है। बैरिकेडिंग का कार्य सोमवार दोपहर तक पूरा कर लिया गया। इससे श्रद्धालु निर्धारित सुरक्षित क्षेत्र में ही गंगा स्नान कर सकेंगे।