फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   10 thousand people will get benefit of Pradhan Mantri Awas Yojana, verification ongoing

Amroha News: 10 हजार लोगों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, चल रहा सत्यापन

Wed, 18 Sep 2024 07:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 18 Sep 2024 07:37 AM IST
विज्ञापन
10 thousand people will get benefit of Pradhan Mantri Awas Yojana, verification ongoing
अमरोहा। शहर के 10 हजार लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवास मिलेगा। इन लोगों ने आवास के लिए आवेदन किया है। वहीं, नगर पालिका की ओर से आवेदनों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद लाभार्थियों के खाते में आवास बनाने के लिए रुपये आने शुरू हो जाएंगे। उनके मकान बन सकेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 11480 आवास स्वीकृत हुए थे। इनमें करीब दस हजार आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। 9500 लाभार्थियों को तीसरी किस्त जारी हो चुकी है। शेष आवास निर्माण का कार्य लटका हुआ है। इतना ही नहीं नए वित्तीय वर्ष में दस हजार से अधिक लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनाए जाने के लिए आवेदन किया है। ईओ डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से अब गरीबों के आशियाने का सपना पूरा हो सकेगा। धनराशि के अभाव में आवासों का निर्माण नहीं रुकेगा। साथ ही आवास के लिए आवेदन करने वालों की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। दस हजार से अधिक लोगों ने आवास के लिए आवेदन किए हैं उनकी जांच और सत्यापन चल रहा है। सत्यापन में जो आवेदन सही पाए जाएंगे उनकी डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए डूडा परियोजना को को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


आवास के लिए आवेदकों को देने होंगे ये दस्तावेज
ईओ डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लिए चयनित समस्त पात्र लाभार्थियों जमीन से संबंधित अभिलेख, लाभार्थी एवं परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक की पासबुक की छायाप्रति और शपथ पत्र आदि अभिलेख देने होंगे। इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये गांव हुए थे नगर पालिका में शामिल
अमरोहा नगर पालिका का सीमा विस्तार हुआ है, जिसमें 21 ग्राम पंचायतों के 45 गांवों को शामिल किया गया है। जिसमें खालकपुर खुर्द, कलाली, दुर्गपुर, मिलक महमदी, मोहनपुर जानिब जनूबी, अमरोहा देहात, गुलड़िया, अल्हेदादपुर खुर्द, मीरा सराय, सलेमपुर हेमनगर, हुसैनपुर निकट मालीखेड़ा, अली मोहम्मदपुर, मोहम्मदपुर नवादा, मसूदपुर, पंडकी, चक पंडकी, रायपुर खुर्द, रामपुर घना, दासीपुर, पचोकरा मेहरबान अली, उमरपुर, केशीपुर, ऐवजाबाद, पिलक सराय, नाजरपुर खुर्द, पट्टी रायपुर कलां, रायपुर कलां, उक्सी, अहोई, मिलक बिकनी, हाशमपुर, माहुबा, सादुल्लापुर, दाउदसराय, पंजू सराय, निमाजपुर गरवी, जलालपुर नारायन, फाजलपुर, रजाकपुर, मोहम्मदपुर भूड़, अकबरपुर पट्टी, मोहम्मदपुर जट्टी, फरीदपुर घोसी, मकनपुर कस्बा ययद, चकगढ़मला शामिल हैं।

पीएम आवास योजना के तहत जो आवेदन आए हैं उनकी जांच कराई जा रही है। सत्यापन के दौरान जो पात्र मिलेगे, उनकी फाइल आगे बढ़ेगी। लक्ष्य के अनुसार डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजी जाएगी।-ईओ डॉ. बृजेश सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed