{"_id":"667c6fc12956d2e6f000fa54","slug":"10-eligible-people-will-get-houses-in-gajraula-block-under-chief-minister-rural-housing-scheme-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-121021-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गजरौला ब्लॉक में 10 पात्रों को मिलेंगे मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गजरौला ब्लॉक में 10 पात्रों को मिलेंगे मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत मकान
Thu, 27 Jun 2024 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत दस लोगों को सिर ढकने के लिए मकान मुहैया कराए जाएंगे। ब्लॉक के समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि वह मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए पात्र लोगों की सूची उपलब्ध कराएं। उनकी सूची को सहायक विकास अधिकारियों से सत्यापित कराया जाएगा कि सूची सही है या नहीं।
वर्ष-2018 में मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू की गई थी। जिसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में दैवीय आपदा से पीड़ित, आवास विहीन लोगों, दिव्यांगों और कुष्ठ रोगियों को सिर ढकने के लिए छत मुहैया कराना है। जिनके घर कच्चे हैं या उनके यहां झोपड़ी पड़ी है, वह भी मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास पाने के हकदार हैं। इसके अलावा जीर्णशीर्ण और खंडहर हो चुके आवास वाले लोगों को भी इस योजना के माध्यम से मकान उपलब्ध कराए जाते हैं। इस योजना के तहत तीन किश्त में एक लाख 10 हजार रुपये शासन से मिलते हैं।
गजरौला ब्लाक को दस लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास मुहैया कराने का लक्ष्य मिला है। ब्लॉक में 84 ग्राम पंचायत सहित 139 राजस्व ग्राम हैं। बीडीओ अरुण कुमार ने समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वह ऐसे पात्रों की सूची उपलब्ध कराएं। जिनको मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सिर ढकने के लिए छत मुहैया कराई जा सके। गौर करने वाली बात यह है कि ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा जो पात्रों की सूची तैयार की जाएगी, उसका सभी सहायक विकास अधिकारी सत्यापन करेंगे। जिससे पात्रता सूची में गड़बड़ी और कोई खेल करने की संभावना ही न रहे। बीडीओ अरुण कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत दस मकान मुहैया कराने का लक्ष्य मिला है। पात्रों की सूची बनाई जा रही है। जो भी पात्रता की श्रेणी में आएगा, उसे ही मकान मुहैया कराया जाएगा।