{"_id":"6b0c77698b860ce5c30c5555","slug":"new-bridge-to-be-built-for-365-crore-amethi-news-c-96-1-ame1002-181486-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 3.65 करोड़ से बनेगा नया पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 3.65 करोड़ से बनेगा नया पुल
Mon, 30 Nov 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
नवनिर्माण के लिए प्रस्तावित मुसाफिरखाना स्थित पिंडारा करनाई शारदा सहायक नहर पुल। -संवाद
अमेठी सिटी। शारदा सहायक नहर पर पिंडारा करनाई के पास सकरे पुल के कारण लगने वाले जाम और आवागमन की परेशानी से जल्द राहत मिलेगी। यहां पुराने पुल की जगह 3.65 करोड़ रुपये की लागत से नया लघु सेतु बनाया जाएगा। इससे मुसाफिरखाना क्षेत्र के 20 गांवों के करीब 50 हजार लोगों को फायदा होगा। किसानों को खेतों तक पहुंचने, विद्यार्थियों को स्कूल जाने और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही गौरीगंज और मुसाफिरखाना आने-जाने में समय और ईंधन की बचत होगी। निर्माण के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाएगी ताकि राहगीरों को कोई परेशानी न हो।
नेवादा-गाजनपुर-दुवरिया-पूरे पहलवान-पलिया-मुसाफिरखाना-पिंडारा करनाई मार्ग पर स्थित यह पुल कई गांवों को जोड़ता है। इसकी कम चौड़ाई के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों को एक साथ निकलने में परेशानी होती है। नया पुल बनने से मठा भुसुंडा, पूरे प्रेमशाह, पिंडारा करनाई, पिंडारा महाराज, पिंडारा ठाकुर, लोकराय, मानशाहपुर, भीखीपुर और चकबहेर समेत आसपास के गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। नेवादा, शादीपुर और गंगेरवा के ग्रामीणों को भी गौरीगंज आने-जाने में कम दूरी तय करनी पड़ेगी।
पुल निर्माण से जाम और आवागमन की समस्या होगी दूर
राम लखन शुक्ल ने बताया कि पुल सकरा होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। लंबे समय से नए पुल की जरूरत महसूस की जा रही थी। मो. मुकीम के मुताबिक, नया पुल बनने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन आसान होगा। शत्रोहन मौर्य ने कहा कि गौरीगंज जाने वाले लोगों को कम दूरी तय करनी पड़ेगी। राज बहादुर पटवा के अनुसार, पुल निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
निर्माण के दौरान बनेगी वैकल्पिक व्यवस्था
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि पुल का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जाएगा। निर्माण के दौरान लोगों के आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी, ताकि उन्हें परेशानी न हो।