{"_id":"6b0c791ff186b3bf6501b039","slug":"bhagwat-katha-begins-with-a-kalash-yatra-amethi-news-c-96-1-ame1002-181485-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
Mon, 30 Nov 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
जामों के रामपुर चौधरी के पूरे बेगम गांव में निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
जामों। रामपुर चौधरी के पूरे बेगम गांव में रविवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा में महिलाओं और बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया।
कलश यात्रा के समापन के बाद प्रवाचक स्वामी प्रणवपुरी महाराज ने पहले दिन श्रीमद्भागवत पुराण के महात्म्य का वर्णन किया। उन्होंने भागवत को कल्पवृक्ष बताते हुए कहा कि इसके श्रवण से मानव जीवन सुखमय बनता है।
प्रवाचक ने भागवत पुराण की महत्ता बताते हुए कहा कि यह केवल कथा नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक ग्रंथ है। इसके श्रवण से मनुष्य को धर्म, भक्ति और सदाचार की प्रेरणा मिलती है। भागवत कथा के माध्यम से ईश्वर के प्रति श्रद्धा और विश्वास मजबूत होता है।
विज्ञापन
कथा के मुख्य यजमान पारसनाथ पांडेय और उनकी पत्नी निर्मला देवी ने परिवार के साथ विधि-विधान से वेदी पूजन किया। इस अवसर पर विजय मूर्ति पांडेय, अरविंद कुमार पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, पीके तिवारी, शत्रुघ्न मिश्र आदि मौजूद रहे।