फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Youth dies in road accident in Lucknow

Amethi News: लखनऊ में सड़क हादसे में युवक की मौत

Mon, 27 Jul 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 27 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident in Lucknow
सिंहपुर। इन्हौना के अशरफपुर मजरे अंगूरी गांव निवासी नवनीत मिश्र (26) की शनिवार देर रात लखनऊ के शहीद पथ पर सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार को हादसे की सूचना घर पहुंची तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन


मृतक के पिता कृष्ण कुमार मिश्र ने बताया कि नवनीत लखनऊ स्थित एसकेडी हॉस्पिटल में ऑपरेशन थियेटर (ओटी) कर्मचारी था। शनिवार देर रात ड्यूटी के बाद घर लौटते समय वह शहीद पथ पर ट्रक की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नवनीत तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बेटे की मौत से मां बदहवास होकर बार-बार उसका नाम लेकर विलाप करती रहीं। बड़े भाई अमित की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे। छोटे भाई आनंद गहरे रहे। बहन दिव्यांक्षी भाई को याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed