फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Youth dies after being hit by a dumper truck.

Amethi News: डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत

Thu, 15 Oct 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 15 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a dumper truck.
अमेठी सिटी। ककवा मार्ग पर भरथीपुर गांव के पास मंगलवार रात बेकाबू डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार चतुर्भुजपुर, महराजपुर निवासी विक्की तिवारी (25) की मौत हो गई। बाइक सवार पठकापुर बारहमासी गांव निवासी विनय पाठक (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। विनय को सीएचसी अमेठी जिला अस्पताल रेफर किया गया। विक्की के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए लिखित सहमति दी, जिसके बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विक्की तिवारी बाइक से विनय पाठक को छोड़ने जा रहे थे। भरथीपुर गांव के पास बाइक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी अमेठी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विक्की को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवारों में से एक ने हेलमेट पहना था। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग निकला। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने के संबंध में लिखित सहमति दी थी। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed