फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Young man tied to a pole and beaten in land dispute, condition critical

Amethi News: भूमि विवाद में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, हालत गंभीर

Tue, 30 Jan 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 30 Jan 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Young man tied to a pole and beaten in land dispute, condition critical
भादर(अमेठी)। भूमि विवाद में युवक की खंभे से बांधकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। पिटाई से घायल युवक को सुल्तानपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामगंज थाने के पाठक का पुरवा भावापुर निवासी अमित कुमार का एक युवक से काफी दिनों भूमि विवाद चल रहा है। रविवार शाम वह किसी काम से भादर चौराहे पर गया था। आरोप है कि वहां से वापस आते समय विपक्षियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी लात घूसों से जमकर पिटाई की। बाद में उसे सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से बांध दिया।
विज्ञापन

रास्ते से गुजर रहे लोगों ने युवक को खंभे से बंधा देख मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को खंभे से खोलकर उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे सुल्तानपुर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित की पत्नी आरती ने थाने में तहरीर देकर जेठू, रवि व उनके अज्ञात रिश्तेदार पर सिर्फ गाली-गलौज करने व लाठी डंडों से पिटाई का आरोप लगाया है। तहरीर में खंभे से बांधने का जिक्र नहीं है। पीड़ित अमित के भाई रामशंकर का आरोप है कि पहले तहरीर में उनके भाई को खंभे से बांधने की बात लिखी गई थी। लेकिन, बाद में दरोगा ने तहरीर बदलवा दी। इसी बीच किसी ने खंभे से बंधे युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।

प्रभारी निरीक्षक रामगंज पंकज द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित व आरोपी दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद है। रविवार को हल्का लेखपाल ने मौका मुआयना करके स्पॉट मेमो बनाया था। शाम को किसी कार्य से पीड़ित भादर आया। पीड़ित ने जानबूझकर साजिश रची है। पत्नी के तहरीर पर केस दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed