फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Women observing fast offered prayers to the setting sun

Amethi News: डूबते सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य

Tue, 28 Oct 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 28 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Women observing fast offered prayers to the setting sun
 गौरीगंज ​स्थित लोदी बाबा घाट पर छठ पर्व पर पूजा करती महिलाएं। -संवाद
अमेठी सिटी। सूर्य उपासना के पर्व छठ पर सोमवार शाम गौरीगंज के लोदी बाबा मंदिर के सामने स्थित पक्के तालाब घाट पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। शाम ढलते ही महिलाएं परिवार सहित पूजा सामग्री लेकर घाट पर पहुंचीं और पूरे विधिविधान से सूर्य की आराधना की। इसी तरह अन्य स्थानों पर भी महिलाओं ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन



गौरीगंज के कटरालालगंज निवासी सुनीता देवी, सरोजनी, मीना, कमला, माधोपुर की वंदना, विमला और रेखा देवी सहित अन्य व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने परिवार की सुख-शांति व संतान की दीर्घायु की कामना की। उन्होंने ईख का मंडप बनाकर पूजा वेदी सजाई, सुपली में फल, पान, नारियल व दीपक रखकर श्रद्धापूर्वक पूजन किया। सूर्यास्त के समय व्रती महिलाओं ने दूध व जल से सूर्य का अभिषेक किया। अर्घ्य अर्पित करने के उपरांत महिलाएं परिजनों के साथ घर लौट गईं।
विज्ञापन



सुनीता देवी ने बताया कि छठ मैया की आराधना से मन को शांति व शक्ति मिलती है। सरोजनी देवी ने कहा कि यह व्रत पारिवारिक कल्याण व संतान संरक्षण के लिए रखा जाता है। क्रांति देवी ने बताया कि इस बार नगर पालिका ने लोदी बाबा घाट पर सफाई व प्रकाश की बेहतर व्यवस्था की, जिससे व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवार की भोर व्रती महिलाएं पुनः घाट आएंगी और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी। सीओ अखिलेश वर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाट पर पुलिस बल तैनात किया गया है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने बताया कि घाट पर सफाई, पेयजल, प्रसाधन व प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed