फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Women got angry with the working style of the accountants and protested

Amethi News: लेखपालों की कार्यप्रणाली से भड़कीं महिलाएं, प्रदर्शन

Wed, 21 May 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 21 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Women got angry with the working style of the accountants and protested
गौरीगंज तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन करती महिलाएं।-स्रोत : ग्रामीण
अमेठी सिटी। लेखपालों की कार्यप्रणाली से नाराज महिलाओं ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। लाठी-डंडों से लैस महिलाएं किसान नेता रीता सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी करती हुईं तहसील परिसर पहुंचीं और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपी लेखपालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



महिलाओं का आरोप था कि लेखपाल मौके पर जांच के लिए तो आते हैं, लेकिन जांच महज खानापूर्ति बनकर रह जाती है। उनकी रिपोर्ट के बाद भी पीड़ितों को कोई सहायता नहीं मिलती है। महिलाओं ने बताया कि जामों ब्लॉक के रानी का पुरवा गांव में कुछ दिन पहले गरीब परिवार का घर आग में जल गया था। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट भी भेजी, लेकिन पीड़ित परिवार को आज तक कोई मुआवजा नहीं मिला। किसान नेता रीता सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार बेहद गरीब है और पूरी गृहस्थी आग में जल गई, इसके बावजूद सरकारी सहायता तक नहीं मिली।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि लेखपाल फोन नहीं उठाते और पीड़ितों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि लेखपालों की कार्यशैली में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आपदा पीड़ितों को तात्कालिक सहायता देने का स्पष्ट नियम है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। प्रदर्शन के अंत में महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर लेखपालों के खिलाफ निष्पक्ष जांच व कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर ऊषा, नौरंगा, कमलेश कुमारी, रामलली, श्यामा व सुंदरा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed